12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar Politics News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर दोहरे EPIC कार्ड का आरोप, दी ये सफाई…

Bihar Politics News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर दोहरे वोटर आईडी कार्ड (EPIC) रखने का आरोप सामने आया है। इस पर सफाई देते हुए सिन्हा ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर दो जगह से EPIC नहीं बनवाया, बल्कि यह चुनाव आयोग की तकनीकी देरी का नतीजा है।

सिन्हा ने बताया कि पहले उनका और उनके परिवार का नाम पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में दर्ज था। अप्रैल 2024 में उन्होंने लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया और साथ ही पटना से नाम हटवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। लेकिन चुनाव आयोग द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने से उनका नाम दोनों क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में शामिल रह गया।

Bihar Politics News: सूची से नाम हटवाने का आवेदन की रसीद पेश की

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सामने आने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद 5 अगस्त को उन्होंने बीएलओ को आवेदन देकर पटना की सूची से नाम हटवाने का अनुरोध किया। उन्होंने इसके सबूत में ऑनलाइन आवेदन और बीएलओ को दिए गए आवेदन की रसीद भी पेश की।

विवाद तब और गहरा गया जब यह सामने आया कि लखीसराय में EPIC नंबर IAF3939337 पर उनकी उम्र 57 साल है, जबकि पटना में EPIC नंबर AFS0853341 पर उम्र 60 साल दर्ज है। इस बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसे SIR प्रक्रिया का फर्जीवाड़ा करार देते हुए विजय सिन्हा पर हमला बोला है।

गौरतलब है कि चुनाव कानून के तहत एक व्यक्ति के नाम पर दो EPIC होना अपराध है, जिसकी सजा एक साल तक की जेल या जुर्माने के रूप में हो सकती है। मामला अब पूरी तरह चुनाव आयोग के पाले में है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Popular