12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar Politics News: एक करोड़ नौकरी का सपना या चुनावी जुमला? तेजस्वी का नीतीश सरकार पर तंज

Bihar Politics News

Patna: बिहार कैबिनेट द्वारा अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने के प्रस्ताव पर मुहर लगते ही सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सवाल दागा, इतनी नौकरियों के लिए पैसा कहां से आएगा?

Bihar Politics: “अगर JDU 25 से ज़्यादा सीट लाए तो राजनीति छोड़ दूंगा!”-PK का बड़ा ऐलान

तेजस्वी यादव ने इस घोषणा को महज चुनावी स्टंट बताते हुए सरकार पर वादा-खिलाफी और जुमलेबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा-इन लोगों ने अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है। ये सरकार नकलची है, और अब चुनाव आते देख फिर से जनता को झूठे वादों से बहलाने की कोशिश कर रही है पर जनता अब इनके झूठे जुमलेबाजी में फंसने वाली नहीं है।

Patna News: पटना की दीवारों पर ‘गुंडाराज’ का पोस्टर! मोदी-नीतीश-सम्राट को घेरा, पीछे दिखी बिहार की काली सच्चाई

Bihar Politics News: अब उनकी विदाई तय है

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधा निशाने पर लेते हुए कहा, नीतीश जी से किसी ने यह सुना कि वह एक करोड़ नौकरी देंगे? सामने आकर क्यों नहीं बोलते? ये बस जनता को ठगने का काम करते हैं पर जनता होशियार है अब उनकी विदाई तय है, इसलिए जो मन में आए बोलिए।

द प्राइड ऑफ़ ट्राइब: रांची की बेटी कांति गाड़ी बनी ग्लोबल आदिवासी मंच की शान

बता दें कि श्रम संसाधन विभाग के प्रस्ताव पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मुहर लगाई गई, जिसके तहत राज्य सरकार पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी या स्वरोजगार का अवसर देने का दावा कर रही है। तेजस्वी ने मीडिया पर भी तंज कसा और कहा, आप लोग तो पूछते नहीं कि इतनी नौकरियों का खर्च कहां से आएगा?

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Popular