12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar Politics News: SIR विवाद पर सियासी संग्राम: तेजस्वी यादव के पत्र का नित्यानंद राय ने दिया करारा जवाब, कांग्रेस-राजद पर जमकर बरसे

Bihar Politics News: बिहार में चल रहे SIR (Suspicious and Infiltrator Removal) अभियान को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहारवासियों को संबोधित कर लोकतंत्र और वोट की आजादी पर उठाए गए सवालों का करारा जवाब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दिया है।

नित्यानंद राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने राजद शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि 1990 से 2005 तक के दौर में किस प्रकार लोकतंत्र को बंधक बनाया गया, बूथ लूट और अपराधियों के सहारे सत्ता चलाई गई – यह सब बिहार की जनता भूली नहीं है।

Bihar Politics News: राजद ने लोकतंत्र को गिरवी रखा

उन्होंने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि राजद ने लोकतंत्र को गिरवी रखा और बूथ कब्जा संस्कृति को ‘शिष्टाचार’ की तरह अपनाया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया और ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान 1951-52 से शुरू हुई चुनावी धांधलियों और संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के साथ हुए कथित अन्याय पर भी सफाई देने को कहा।

नित्यानंद राय ने यह भी पूछा कि क्या रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने का अधिकार होना चाहिए? उन्होंने जोर देकर कहा कि SIR अभियान विदेशी घुसपैठियों के फर्जी वोट हटाने की प्रक्रिया है और इसका विरोध करने वाले INDI गठबंधन के नेताओं को जनता को जवाब देना चाहिए।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Popular