12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar Politics News: ‘प्रधानमंत्री की यात्राओं से घबरा गया है विपक्ष’ चिराग पासवान का विपक्ष पर हमला

Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्राएं यह साबित करती हैं कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है, जबकि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। चिराग ने विपक्ष पर केवल “पीएम की यात्राओं पर सवाल उठाने” का आरोप लगाते हुए कहा कि जब काम के नाम पर बोलने को कुछ न हो, तो इसी तरह की राजनीति बच जाती है।

Bihar Politics News: राजनीति में भाषा की मर्यादा भी जरूरी

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा पीएम मोदी की यात्रा को “नीतीश कुमार और जदयू का पिंडदान” बताए जाने पर चिराग ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध होना चाहिए लेकिन भाषा की मर्यादा भी जरूरी है। उन्होंने इस बयान को बिहार की जनता और लोकतंत्र का अपमान बताया।

Bihar Politics News: राजद अब कांग्रेस की पिछलग्गू बनकर रह गई है

चिराग ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि राजद अब कांग्रेस की पिछलग्गू बनकर रह गई है। “जिस कांग्रेस का देशभर में कोई जनाधार नहीं बचा, उसी राहुल गांधी को तेजस्वी बिहार में घुमा रहे हैं,” उन्होंने कटाक्ष किया।

यूनियन टेरिटरी बिल पर बोलते हुए चिराग पासवान ने कांग्रेस और राजद पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “इन पार्टियों की नींव ही भ्रष्टाचार पर रखी गई है, इसलिए इनसे जनहित की उम्मीद करना बेकार है।” उन्होंने कहा कि ऐसे दल हर सुधारात्मक कदम का विरोध सिर्फ इसलिए करते हैं, क्योंकि वे सत्ता और स्वार्थ की राजनीति में डूबे हुए हैं। चिराग ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में जनता ऐसे नकारात्मक दलों को जवाब देगी।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Popular