12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar Politics News: प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: “कोविड काल में स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा नेता से लिया पैसा, दिल्ली में खरीदा फ्लैट”

Bihar Politics News: जनसुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा धमाका करते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कोविड काल में जब राज्य की जनता दवा और इलाज के लिए संघर्ष कर रही थी, उस समय मंगल पांडेय दिल्ली में 86 लाख रुपये का फ्लैट खरीदने में व्यस्त थे। यह रकम भाजपा नेता और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से ली गई थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाया कि 6 अगस्त 2019 को दिलीप जायसवाल ने आरटीजीएस के जरिए 25 लाख रुपये मंगल पांडेय के पिता अवधेश पांडेय के खाते में भेजे। दस दिन बाद वही राशि उनकी पत्नी उर्मिला पांडेय के खाते में ट्रांसफर की गई, जिससे दिल्ली के द्वारका स्थित CGHS सेक्टर-6 में फ्लैट (नंबर 001) खरीदा गया। इस डील में खुद दिलीप जायसवाल गवाह बने।

Bihar Politics News: पैसा देते ही मेडिकल कॉलेज को मिली “डिम्ड यूनिवर्सिटी” की मान्यता

प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया कि अगर यह पैसा उधार था तो मंगल पांडेय ने इसे 2020 के विधानसभा चुनाव में दिए गए एफ़िडेविट में क्यों नहीं घोषित किया? उन्होंने कहा कि इस लेन-देन के बाद जायसवाल के किशनगंज स्थित मेडिकल कॉलेज को “डिम्ड यूनिवर्सिटी” की मान्यता भी मिल गई, जो पहले बीएन मंडल विश्वविद्यालय से संबद्ध था। पीके ने तंज कसते हुए कहा, “फ्लैट खरीदना अपराध नहीं, लेकिन पैसा कहां से आया ये बताना जरूरी है।” उनके इस खुलासे से बिहार की सियासत में हलचल मच गई है और अब सबकी निगाहें मंगल पांडेय और भाजपा के जवाब पर टिकी हैं।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Popular