15.6 C
Jharkhand
Friday, February 13, 2026

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी की डिग्री पर सवाल, आर.के. सिंह बोले– प्रमाणपत्र सार्वजनिक करें

Bihar Politics News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने पार्टी के कुछ बड़े नेताओं पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख दिखाया है। सिंह ने साफ कहा कि जिन नेताओं पर आरोप लगे हैं, उन्हें या तो सामने आकर जनता को स्पष्ट जवाब देना चाहिए या फिर पद छोड़ देना चाहिए।

Bihar Politics News: अगर आरोप झूठे हैं तो मानहानि का केस दर्ज कीजिए-आर.के. सिंह

आर.के. सिंह ने कहा कि आरोपों पर चुप्पी साधना पार्टी की छवि के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा, “अगर आपके पास जवाब है तो सार्वजनिक रूप से रखिए, अगर नहीं है तो इस्तीफा दीजिए। चुप रहकर पार्टी की साख को क्यों गिरा रहे हैं? अगर आरोप झूठे हैं तो मानहानि का केस दर्ज कीजिए।”

Bihar Politics News: यदि पार्टी नेताओं ने सफाई नहीं दी तो जनता का भरोसा डगमगा सकता है

सिंह ने विशेष तौर पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके खिलाफ हत्या में संलिप्तता और अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेज पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर आरोप हैं। इसी तरह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता पर उठ रहे सवालों का भी जिक्र किया और कहा कि वे अपनी डिग्री सार्वजनिक करें, जिससे विवाद खत्म हो।

अशोक चौधरी और मंगल पांडेय पर लगे संपत्ति से जुड़े आरोपों को लेकर भी सिंह ने जवाबदेही की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पार्टी नेताओं ने सफाई नहीं दी तो जनता का भरोसा डगमगा सकता है और भाजपा की साख को बड़ा झटका लग सकता है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular