12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को दे डाली ये सलाह, पिछलग्गू पर….

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में चुनावी हलचल तेज है। अररिया में महागठबंधन की “वोटर अधिकार यात्रा” के दौरान मंच से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एलजेपी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को शादी करने की सलाह देकर माहौल को मुस्कुराहट से भर दिया।

Bihar Cabinet News: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसान सलाहकार के वेतन में बढ़ोतरी

अररिया में जुटा महागठबंधन, चुनाव आयोग पर निशाना

रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा(माले) के दीपंकर भट्टाचार्य और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के बड़े चेहरे अररिया पहुंचे। इस दौरान एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए और केंद्र सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप भी दोहराया।

Bihar Politics News: “हम जनता के हनुमान हैं”-तेजस्वी का पलटवार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने चिराग पासवान के बयान का ज़िक्र किया कि तेजस्वी अब कांग्रेस के पिछलग्गू बन गए हैं, तो राहुल गांधी मुस्कुराते हुए माइक तेजस्वी को थमा देते हैं। इस पर तेजस्वी यादव ने चुटकी लेते हुए कहा, “भाई, वो किसके हनुमान हैं, ये सबको पता है। हम जनता के हनुमान हैं, जबकि वो एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हो सकते हैं।”

Jharkhand News: घाटशिला में उपचुनाव की तैयारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण की घोषणा

Bihar Politics News: शादी की सलाह से हल्का हुआ माहौल

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि चिराग पासवान चुनावी मुद्दा नहीं हैं और जनता भी उन्हें ज़्यादा गंभीरता से नहीं लेती। लेकिन उसी दौरान मज़ाकिया लहजे में उन्होंने कहा, “वो हमारे बड़े भाई हैं, उन्हें अब शादी कर ही लेनी चाहिए।” इस पर पूरा मंच ठहाकों से गूंज उठा।

तेजस्वी की यह बात खत्म होते ही राहुल गांधी ने माइक लेते हुए मुस्कुराकर कहा कि “ये सलाह मेरे लिए भी लागू होती है।” इसके बाद वहां मौजूद अन्य नेता भी हंसी में शामिल हो गए और राजनीतिक प्रेस कॉन्फ्रेंस का माहौल हल्का हो गया।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Popular