12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar Politics News: सीएजी रिपोर्ट से गरमाई बिहार की सियासत, सम्राट बोले–घोटाला तेजस्वी राज का है

Bihar Politics News

Patna: बिहार की राजनीति इन दिनों सीएजी की उस रिपोर्ट को लेकर उबाल पर है जिसमें 70,877 करोड़ रुपये की सरकारी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) अब तक लंबित पाया गया है। इस खुलासे ने सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच तीखा आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिया है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस मामले को ‘महाघोटाला’ करार देते हुए नीतीश कुमार की सरकार पर तीखा हमला बोला।

Jharkhand Weather Alert: 2 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं का अलर्ट

Bihar Politics News: अवधिकाल में तेजस्वी खुद सीएम थे

उन्होंने कहा कि जनता के पैसों का हिसाब नहीं देना भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी मिसाल है और यह सरकार की जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाता है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिस अवधि की रिपोर्ट की बात हो रही है, उस दौरान तेजस्वी यादव खुद बिहार के डिप्टी सीएम थे और वित्त विभाग में उनकी जिम्मेदारी भी थी।

Ranchi News: प्यार, पेट्रोल और प्लानिंग: कांके पेट्रोल कांड की असली स्क्रिप्ट निकली साजिश, एक गिरफ्तार

Bihar Politics News: तेजस्वी को खुद अपने शासन का हिसाब देना चाहिए

सम्राट ने साफ कहा कि “तेजस्वी को खुद अपने शासन का हिसाब देना चाहिए, दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद के कामों का विश्लेषण करें।” उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है कि कुछ परियोजनाओं के यूसी में समय लगता है और इसे घोटाले की शक्ल देना राजनीतिक नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं। सम्राट ने वित्त विभाग की ओर से जारी स्पष्टीकरण का हवाला देते हुए कहा कि सभी खर्चों का लेखा-जोखा महालेखाकार को दिया जा रहा है और विपक्ष महज भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Popular