12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार बयान पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का पलटवार, नोटिस भेजने की चेतावनी

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की बात कहने पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा जवाब देते हुए उन्हें लोकतंत्र विरोधी बताया है। विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव का इतिहास रहा है कि वे मैदान छोड़कर भागते हैं। पहले खेल के मैदान से भागे और अब चुनावी हार का डर उन्हें राजनीतिक मैदान से भी हटने को मजबूर कर रहा है।

Bihar Cabinet News: बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: अल्पसंख्यक विभाग में 459 नौकरियां, मीसा पेंशन हुई डबल

डिप्टी सीएम ने तेजस्वी के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया और कहा कि जो लोग संविधान और लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर तेजस्वी को लोकतंत्र पर भरोसा होता तो वे चुनाव बहिष्कार जैसी गैरजिम्मेदाराना बात नहीं करते। जनता उन्हें इस बार करारा जवाब देगी।”

EPIC Duplicity: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा: BJP मेयर के पास दो वोटर ID, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Bihar Politics News: लीगल नोटिस भेजने की दी चेतावनी

साथ ही, विजय सिन्हा ने तेजस्वी द्वारा उनकी उम्र पर सवाल उठाने पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि वे उन्हें लीगल नोटिस भेजेंगे और चुनौती दी कि तेजस्वी अपनी डिग्री सार्वजनिक करें, ताकि सच्चाई सामने आ सके। बीजेपी नेता भीखू भाई दलसानिया का नाम बिहार की वोटर लिस्ट में होने को लेकर उठे सवाल पर भी विजय सिन्हा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा को देखते हुए अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी राज्य में रह रहा है तो उसे वहां वोट डालने का अधिकार है, यह पूरी तरह से कानून सम्मत है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Popular