12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar Politics News: पत्नी मुंबई में और बिहार में नाम, मुकेश सहनी ने SIR में फर्जीवाडे़ का लगाया आरोप

Bihar Politics News: बिहार की 2025 विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच शुक्रवार को चुनाव आयोग ने राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) जारी की, जिसमें 7.24 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं। लेकिन इस सूची के जारी होते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपना नाम सूची से गायब होने का आरोप लगाया, और अब वीआईपी प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “यह सूची गड़बड़ियों से भरी है।”

Ranchi News : सहजानंद चौक के पास इमारत में लगी भीषण आग, दुकानें खाक

Bihar Politics News:  ड्राफ्ट सूची में 65 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं-सहनी

मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी जो मुंबई में रहती हैं, उनका नाम बिहार की वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। उन्होंने कहा, “यह कैसा विशेष गहन पुनरीक्षण है? जो लोग बिहार में नहीं हैं, उनका नाम जोड़ा जा रहा है और जो यहीं हैं, उनका नाम काटा जा रहा है।” सहनी ने दावा किया कि इस ड्राफ्ट सूची में 65 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं।

Tej Pratap का देहाती अवतार: भोजपुर में किसानों संग की धान रोपनी

उन्होंने सवाल उठाया, “अगर इतने फर्जी वोटर थे तो पिछला लोकसभा चुनाव कैसे वैध है? क्या अब जीते हुए सांसदों की सदस्यता रद्द नहीं होनी चाहिए?” सहनी ने भाजपा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि इस बार भाजपा को वीआईपी की नाव पर नहीं बैठने देंगे। वे लोग हमारे पास आ रहे हैं, लेकिन हम किसी की चौखट पर नहीं जाएंगे।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Popular