Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की कमान सौंप दी है। यह बदलाव महज चेहरा बदलना नहीं, बल्कि 2025 के चुनावी रण के लिए वैश्य समुदाय और मिथिलांचल के दुर्ग को अभेद्य बनाने की एक सोची-समझी रणनीति है।
Highlights:
Bihar Politics: लगातार छह बार से दरभंगा सदर के विधायक रहे हैं सरावगी
लगातार छह बार से दरभंगा सदर के विधायक सरावगी का सफर ABVP की गलियों से शुरू होकर अब सत्ता के शिखर तक पहुँच गया है। MBA और MCom शिक्षित सरावगी अपनी साफ-सुथरी छवि और व्यापारी वर्ग में गहरी पैठ के लिए जाने जाते हैं।
संगठन में उनकी वापसी उन कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा संदेश है जो ज़मीनी जुड़ाव और वफादारी की राजनीति में भरोसा रखते हैं। मंत्री पद की दौड़ से दूर रहे सरावगी को अब सीधे ‘कप्तानी’ देकर बीजेपी ने बिहार की बिसात पर एक नया समीकरण सेट कर दिया है।

