Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में टूट की अटकलों के बीच पार्टी आलाकमान एक्शन मोड में आ गया है। विधानसभा चुनाव में महज छह सीटें जीतने के बाद कांग्रेस के इन विधायकों के दल बदलने की चर्चाएं लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
Highlights:
हालात को भांपते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सभी छह विधायकों को तुरंत दिल्ली तलब किया है। पहले यह बैठक 23 जनवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे एक दिन पहले यानी 22 जनवरी को ही आयोजित किया जा रहा है।
Bihar Politics: राहुल गांधी वन टू वन करेंगे बात
दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में होने वाली इस अहम बैठक में राहुल गांधी विधायकों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करेंगे और उनकी नाराजगी के कारणों को समझने की कोशिश करेंगे।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु की मौजूदगी भी तय है। सूत्रों के अनुसार, विधायक दल नेता के चयन पर भी चर्चा संभव है।

