18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Bihar Politics: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा: बिहार चुनाव EVM-मैनेज्ड, सिस्टम ने नतीजे बदल दिए

Bihar Politics: बिहार चुनाव में करारी हार के बाद तेजस्वी यादव ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा हमला बोला है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि 2025 का बिहार चुनाव “पूरी तरह फिक्स” था, क्योंकि कोई भी यह समझ नहीं पा रहा कि 75 से 25 सीटों पर कैसे पहुंच गए।

तेजस्वी के मुताबिक लोकतंत्र की हार और सरकारी मशीनरी की जीत हुई है, यहां तक कि एनडीए के विधायक भी नतीजों से हैरान हैं।

Bihar Politics: महिलाओं के खातों में 40 हजार करोड़ रुपये “पॉलिटिकल रिश्वत”

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से दस दिन पहले महिलाओं के खातों में 40 हजार करोड़ रुपये “पॉलिटिकल रिश्वत” के रूप में भेजे गए। तेजस्वी ने कहा कि पोस्टल बैलेट में महागठबंधन को बढ़त थी, लेकिन EVM ने दूसरा ही नतीजा दिया।

चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि CCTV फुटेज सिर्फ 45 दिन सुरक्षित रखने का नियम क्यों बनाया गया। तेजस्वी के अनुसार युवा बदलाव चाहते थे, लेकिन “अदृश्य शक्तियों” ने परिणाम पलट दिया।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular