Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जमीन माफियाओं के खिलाफ अभियान को और तेज करने का संकेत दिया है।
Highlights:
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी दबाव में नहीं आएंगे और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। विजय सिन्हा ने कहा, “मैं अटल जी के आदर्शों पर चलते हुए सिर पर कफन बांधकर निकला हूं, इसलिए किसी तरह की चिंता नहीं है।
Bihar Politics: आमस अंचल के सीओ मंच से ही निलंबित
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग के भीतर जो अधिकारी या कर्मचारी उनके कदमों का विरोध कर रहे हैं, वे जनता के नहीं बल्कि माफियाओं और बिचौलियों के हित में काम कर रहे हैं।
गयाजी दौरे के दौरान भूमि सुधार जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी और आमस अंचल के सीओ को मंच से ही निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है और जमीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता पर जोर बढ़ गया है।

