Bihar Politics: बिहार में भूमि विवादों और फर्जीवाड़े पर सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। उपमुख्यमंत्री व भूमि एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में कई “सफेदपोश” लोग भूमाफिया बन बैठे हैं और ऐसे सभी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी अवैध काम में शामिल अधिकारी भी बख्शे नहीं जाएंगे।
Highlights:
Bihar Politics: भूमि सुधार से जुड़े 46 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं
सिन्हा ने बताया कि राज्य में भूमि सुधार से जुड़े 46 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं, जिन्हें समयबद्ध तरीके से निपटाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। दाखिल–खारिज और परिमार्जन में देरी रोकने के लिए अधिकारियों की नियमित समीक्षा होगी। फर्जी कागजों से दर्ज होने वाले मामलों पर लगाम लगाने के लिए विशेष “उड़ान दस्ता” भी बनाया गया है।
सरकार 12 दिसंबर से भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम शुरू कर रही है, जिसमें मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान होगा और भूमाफिया तथा फर्जीवाड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

