23.2 C
Jharkhand
Thursday, April 9, 2026

Bihar Politics: बिहार चुनाव में करारी हार के बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. फातमा का इस्तीफा

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद संगठन में उठापटक तेज हो गई है। इसी बीच बिहार महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सरवत जहां फातमा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा देकर हलचल बढ़ा दी। उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजते हुए लिखा कि वह “भारी मन, लेकिन स्पष्ट जिम्मेदारी” के साथ पद छोड़ रही हैं।

Bihar Politics: महिलाओं को केवल 4% टिकट देने से नाराज

फातमा ने कहा कि हालिया चुनाव में पार्टी ने महिलाओं को केवल 4% टिकट दिया, जो उनके लिए गहरी निराशा की वजह बना। महिला कांग्रेस की प्रमुख होने के नाते उन्होंने इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए पद छोड़ने का निर्णय लिया।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 28 महीनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, प्रशिक्षण देने और महिला नेतृत्व को उभारने के प्रयास लगातार जारी रहे। चुनावी प्रदर्शन पर गंभीर सवाल उठने के बीच उनका इस्तीफ़ा कांग्रेस की आंतरिक उथल-पुथल को और गहरा करता दिख रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular