23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Bihar Politics News: सीएम नीतीश कुमार के ‘ससुरा’ बयान पर भड़के तेजप्रताप कहा-दिन पूरा हो गया…

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कथित तौर पर ‘ससुरा’ कहने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस बयान पर लालू यादव के बड़े बेटे और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला।

Bihar Politics News: मुख्यमंत्री का इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक है

महुआ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे तेज प्रताप यादव से जब पत्रकारों ने इस विवादित टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने गुस्से में कहा, “नीतीश कुमार का दिन पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक है।”

तेज प्रताप ने आगे आरोप लगाया कि नीतीश कुमार का यह पहला विवादित बयान नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते रहे हैं और कई बार महिलाओं के प्रति भी अनुचित व्यवहार के आरोप लगे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मामले में नीतीश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Palamu News: दहशत में मेदिनीनगर-पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद पर...

Palamu News: मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Popular