23.8 C
Jharkhand
Sunday, March 8, 2026

Breaking: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सांसद सुखदेव भगत को मिली अहम जिम्मेदारी

Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे शीर्ष नेताओं के साथ झारखंड के लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को भी शामिल किया गया है।

Breaking: अशोक गहलोत, भूपेश बघेल समेत कई नाम शामिल

कुल 40 नामों वाली इस सूची में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट, कन्हैया कुमार, पप्पू यादव और अलका लांबा जैसे प्रमुख नेता भी शामिल हैं। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय को भी सूची में जगह दी गई है।

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नेता बिहार के विभिन्न जिलों में जनसभाओं और प्रचार अभियानों के माध्यम से कांग्रेस के चुनावी अभियान को गति देंगे। सुखदेव भगत की एंट्री से झारखंड कांग्रेस में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular