Breaking News: केंद्रीय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज समाप्त हुई, जिसमें विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 33 बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा निर्णय लेते हुए बालूमाथ और चतरा के सिमरिया में नए डिग्री कॉलेज खोलने की मंजूरी दी गई, जिसके लिए 38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए
Highlights:
Breaking News: रिम्स सह-प्राध्यापकों के प्रमोशन
बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए गोड्डा और साहेबगंज में सड़क निर्माण परियोजनाओं को 188 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासनिक मंजूरी मिली, जबकि डाल्टेनगंज–चैनपुर मार्ग पर कोयल नदी पर नया पुल भी स्वीकृत हुआ।
कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए राहत भरी घोषणा करते हुए धान पर एमएसपी के अतिरिक्त बोनस को मंजूरी दी गई, जिससे अब किसानों को 2,450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान होगा।
इसके साथ ही वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर, बांध सुरक्षा समिति गठन, गिद्ध प्रजनन कार्यक्रम, संस्कृत शिक्षकों को सातवें वेतनमान और रिम्स सह-प्राध्यापकों के प्रमोशन जैसे कई प्रस्ताव भी पास किए गए।

