18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Breaking News: बांग्लादेश की ‘पावर वुमन’ खालिदा जिया ने ली अंतिम सांस, संघर्षों से भरा रहा सियासी सफर

Breaking News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह बीते करीब 20 दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। उनके परिवार और पार्टी नेताओं ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की है।

खालिदा जिया लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्हें सीने में संक्रमण, लिवर और किडनी से जुड़ी बीमारियों के साथ-साथ डायबिटीज, गठिया और आंखों की परेशानी भी थी।

Breaking News: 2018 में उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा सुनाई गई

राजनीतिक जीवन में उन्होंने दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया-पहली बार 1991 से 1996 तक और दूसरी बार 2001 से 2006 के बीच। वह पूर्व राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की पत्नी थीं।

उनका राजनीतिक सफर विवादों से भी घिरा रहा। वर्ष 2018 में उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा सुनाई गई थी, जिसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया लंबे समय तक चलती रही। खालिदा जिया के निधन से बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular