Breaking News: रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। इसको लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अरगोड़ा थाना परिसर में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब दर्जनों महिलाएं एकजुट होकर निशा भगत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं।
Highlights:
महिलाओं का आरोप है कि निशा भगत ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इस विरोध प्रदर्शन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस सहित कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं शामिल रहीं।
Breaking News: निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग
थाने पहुंची महिलाओं ने लिखित शिकायत सौंपते हुए मांग की कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

