Breaking News: चाईबासा में सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी उग्रवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई में एक करोड़ रुपये के इनामी और भाकपा माओवादी की केंद्रीय कमिटी के सदस्य अनल उर्फ पतिराम मांझी समेत कुल 10 नक्सली मारे गए।
Highlights:
Breaking News: लंबे समय से सुरक्षाबलों की रडार पर था पतिराम मांझी
पतिराम को झारखंड के सबसे खूंखार माओवादियों में गिना जाता था और वह लंबे समय से सुरक्षाबलों की रडार पर था। मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षाबलों का कहना है कि अभियान समाप्त होने के बाद आधिकारिक विवरण साझा किया जाएगा।

