Breaking News: ओडिशा से एक बड़ी विमान हादसे की सूचना सामने आई है, हालांकि समय रहते पायलटों की सूझबूझ से बड़ा नुकसान टल गया। भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा इंडिया वन एयर का 9-सीटर विमान (VT-KSS) उड़ान के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गया, जिसके बाद इसकी क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना दोपहर करीब 12:27 बजे की बताई जा रही है।
Highlights:
Breaking News: हादसे में पायलट सहित 6 घायल
लैंडिंग के दौरान विमान का अगला हिस्सा और पंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में विमान में सवार चार यात्री-अनीता साहू, सुनील अग्रवाल, सविता अग्रवाल और सुशांत कुमार बिस्वाल सहित दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी खामी के कारण यह आपात स्थिति उत्पन्न हुई। प्रशासन और विमानन एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं

