26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Breaking News: रांची के पुंदाग में हाहाकार: पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिलों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Breaking News: राजधानी रांची के पुंदाग क्षेत्र में स्थित पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट में अचानक लगी भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। आग अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल के एक फ्लैट से शुरू हुई, जो कुछ ही देर में आसपास के फ्लैट्स तक फैल गई। तेज लपटों और घने धुएं को देखकर इमारत में रह रहे लोग घबराकर बाहर निकल आए।

Breaking News: दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। ऊंची मंजिलों तक पानी पहुंचाने के लिए विशेष फायर फाइटिंग उपकरण लगाए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था, लेकिन आग को फैलने से रोकने के प्रयास जारी हैं।

घटना के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular