18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा रही एक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।

Breaking News: सवार की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की पीसीआर वैन तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।

मृतक की पहचान न्यू नगर, बांधगाड़ी निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार का सहारा था और उसका एक छोटा बेटा भी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular