26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Breaking News: 7,721 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा

Breaking News: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 7,721 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया, लेकिन प्रस्तुतिकरण के तुरंत बाद कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। दिनभर सदन के अंदर और बाहर माहौल गर्म रहा।

Breaking News: धान खरीद और छात्रवृत्ति रोकने पर विपक्ष का हंगामा

सुबह विपक्षी विधायकों ने सदन की सीढ़ियों पर नारेबाजी की और बाद में वेल में पहुंचकर लगातार हंगामा किया, जिससे प्रश्नकाल बाधित हुआ। स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि “यदि हंगामा जारी है, तो सर्वदलीय बैठक का कोई मतलब नहीं।”

दोपहर में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धान खरीद और छात्रवृत्ति रोकने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा, जबकि विपक्ष ने रणनीति बनाकर तीन बड़े मुद्दों पर सदन में दबाव बढ़ाने का ऐलान किया।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular