12.4 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

CBI Raid in Dumka: दुमका में CBI की बड़ी स्ट्राइक: भुवनेश्वर के इंजीनियर मोहम्मद कासिब के घर 4 घंटे चली छापेमारी

CBI Raid in Dumka: झारखंड के दुमका जिले में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक विशेष टीम ने शहर के शांत गिलानपाड़ा मोहल्ले में दस्तक दी। यह कार्रवाई भुवनेश्वर में पदस्थापित इंजीनियर मोहम्मद कासिब के पैतृक आवास पर की गई। उन पर आय से अधिक संपत्ति (DA) अर्जित करने का गंभीर आरोप है, जिसकी जांच की आंच अब उनके गृह जनपद तक पहुँच गई है।

CBI Raid in Dumka: संपत्तियों और निवेश से जुड़े कई अहम दस्तावेजों जब्त

धनबाद से आई चार सदस्यीय टीम ने करीब चार घंटे तक घर के कोने-कोने को खंगाला। इस दौरान परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ संपत्तियों और निवेश से जुड़े कई अहम दस्तावेजों को जब्त किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, भुवनेश्वर में दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले के तार दुमका से जुड़ते दिख रहे हैं। हालांकि, सीबीआई ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन इस छापेमारी ने प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा तेज कर दी है कि एक सरकारी पद पर रहते हुए ‘अघोषित कमाई’ का यह साम्राज्य कितना बड़ा हो सकता है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular