Ranchi: नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियों के बीच राजधानी की सड़कों पर सुरक्षा का पहरा सख्त होने जा रहा है। अगर आप जश्न के खुमार में नियमों को हवा में उड़ाने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। रांची ट्रैफिक पुलिस ने हुड़दंगियों और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है।
Highlights:
Ranchi में नकेल कसने के लिए 8 विशेष टीमें गठित
पुलिस ने शहर के प्रमुख मोड़ों पर नकेल कसने के लिए 8 विशेष टीमें गठित की हैं, जो ब्रेथ एनालाइजर के साथ तैनात रहेंगी। खास बात यह है कि यह सख्ती सिर्फ 31 दिसंबर की रात तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा जनवरी महीना पुलिस के राडार पर रहेगा। तेज रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए सड़कों पर ‘जिग-जैग’ बैरियर लगाए जा रहे हैं ताकि कोई भी अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डाल सके।
पुलिस का संदेश साफ है-खुशियां मनाएं, लेकिन जिम्मेदारी के साथ। 31 दिसंबर की रात से लेकर 1 जनवरी की शाम तक सड़कों पर चप्पे-चप्पे पर पहरा रहेगा।

