29.3 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Chhath Puja 2025: झारखंड में छठ पर बारिश का साया, मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की दी चेतावनी

Chhath Puja 2025: झारखंड में छठ महापर्व के दौरान मौसम फिर से करवट ले सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब चक्रवात का रूप ले सकता है, जिसके असर से राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Chhath Puja 2025: 29 और 30 अक्टूबर को राज्यभर में व्यापक वर्षा की संभावना

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, 28 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 29 और 30 अक्टूबर को राज्यभर में व्यापक वर्षा की संभावना है। सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में विशेष सावधानी की जरूरत बताई गई है। इस बारिश से छठ पर्व के आयोजन पर असर पड़ सकता है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular