26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

CM Nitish Kumar threat: दिल्ली में मीटिंग, पटना में अलर्ट: CM नीतीश को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, FIR दर्ज

CM Nitish Kumar threat: बिहार की सियासत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस सनसनीखेज मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।

पटना पुलिस ने आनन-फानन में FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है। धमकी के पीछे के असली चेहरे को बेनकाब करने के लिए पुलिस ने मेटा (Meta) को पत्र लिखकर संबंधित अकाउंट का ब्यौरा मांगा है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह डिजिटल हमला सरहद पार से हुआ है या देश के भीतर से।

CM Nitish Kumar threat: प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिले नितीश

हैरानी की बात यह है कि यह धमकी उस वक्त आई जब मुख्यमंत्री दिल्ली के अहम दौरे पर हैं। वहां वे प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ बिहार के भविष्य की राजनीतिक बिसात बिछा रहे हैं।

राज्य में भाजपा के नए संगठनात्मक बदलावों और आगामी चुनावों के मद्देनजर यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। एक तरफ दिल्ली में सत्ता के गलियारों में मंथन चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ बिहार पुलिस इस साइबर साजिश की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular