24.4 C
Jharkhand
Sunday, April 12, 2026

Coolie VS War2: ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ में भिड़ंत, करोड़ों की बरसात से कांप उठा बॉक्स ऑफिस….

Coolie VS War2: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दो मेगा बजट फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ और दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धूम मचा दी है।

Ranchi Crime News: सोशल मीडिया पर ‘सपना’ बना साज़िश का साया: 1.45 करोड़ की ठगी, प्यार के नाम पर बिछाया जाल

‘वॉर 2’, जो यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी है, ने पहले दिन उम्मीद से कम शुरुआत करते हुए 29 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, छुट्टी के दिन यानी 15 अगस्त को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 56.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। कुल मिलाकर दो दिन में फिल्म की कमाई 108 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।

Bihar Politics News: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला: “माई बहन योजना” एक फर्जीवाड़ा, राहुल-तेजस्वी पर चुनावी झांसे का आरोप

Coolie VS War2: कुली ने पहले दिन ही 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया

वहीं दूसरी ओर, रजनीकांत की ‘कुली’ ने अपने स्टार पावर का लोहा मनवाते हुए पहले दिन ही 65 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। हालांकि दूसरे दिन इसकी कमाई घटकर 53.50 करोड़ रुपये रही, लेकिन कुल दो दिनों में फिल्म ने 118.50 करोड़ रुपये का मजबूत आंकड़ा छू लिया है।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम ने बदली करवट, येलो अलर्ट जारी, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी

ऑक्यूपेंसी के आंकड़े भी काफी दिलचस्प हैं। ‘वॉर 2 के हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 51.52% रही, जबकि तेलुगू वर्जन में 68.99% और तमिल वर्जन में 54.85% दर्ज की गई। वहीं ‘कुली’ के तमिल वर्जन ने 80.70% और तेलुगू वर्जन ने 85.42% ऑक्यूपेंसी के साथ दर्शकों को अपनी ओर खींचा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular