Cyber Crime: रांची में साइबर ठगों ने हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाते हुए करोड़ों की ठगी कर ली। साइबर अपराध थाना, रांची ने मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से ठगी के मुख्य आरोपी पवन गौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से मोबाइल, कई सिम कार्ड और ठगी में इस्तेमाल हुई चैट जब्त की है।
Highlights:
पहला मामला सदर अस्पताल के एक एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर का है, जिन्हें “Fyers Securities Pvt. Ltd.” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ट्रेडिंग में ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर डॉक्टर से 3.75 करोड़ रुपए ठग लिए गए। उन्हें एक फर्जी ऐप डाउनलोड करवाया गया, जिसमें झूठा मुनाफा दिखाया जाता था।
Cyber Crime: फेसबुक पर निवेश स्कीम के जरिए 4.60 करोड़ रुपए की ठगी
दूसरा मामला मर्चेंट नेवी के एक रिटायर्ड अधिकारी से जुड़ा है, जिनसे फेसबुक पर “Nomura & GTPF” नामक फर्जी निवेश स्कीम के जरिए 4.60 करोड़ रुपए की ठगी की गई। दोनों पीड़ितों ने 10 सितंबर को साइबर थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस अब ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

