14 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Cyclone Montha: झारखंड में चक्रवात मोंथा का कहर, रांची समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Cyclone Montha: चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर झारखंड में तेज़ी से दिखने लगा है। मंगलवार दोपहर रांची और आसपास के जिलों में हुई झमाझम बारिश से मौसम अचानक ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने राज्य में 29 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश और 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Cyclone Montha: प्रशासन ने सतर्क रहने के दिये निर्देश

प्रशासन ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी धान, मक्का और अन्य फसलों को सुरक्षित रखें और कटे हुए अनाज को तिरपाल या प्लास्टिक शीट से ढक दें। फसल को नुकसान होने पर किसान टोल फ्री नंबर 14447 या मोबाइल नंबर 9431427940 पर जानकारी दे सकते हैं।

बारिश से सड़कों पर जलजमाव और बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। छठ पर्व के बाद खुलने वाले स्कूलों पर भी इसका असर पड़ सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular