14 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Cyclone Montha का कहर, आज 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘मान्था’ का असर अब झारखंड में स्पष्ट दिख रहा है। बुधवार को राज्य के कई इलाकों में लगातार बारिश हुई, जिससे मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने गुरुवार, 30 अक्टूबर को 14 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा, गुमला और खूंटी शामिल हैं।

Cyclone Montha के कारण तापमान में गिरावट का अनुमान

खूंटी में सबसे ज्यादा 50 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि रांची में करीब 4 मिमी वर्षा हुई। बारिश और बादलों के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.4°C और न्यूनतम 21.1°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि 31 अक्टूबर से संताल परगना के जिलों में भी बारिश की संभावना है। हालांकि, शनिवार से मौसम के सामान्य और शुष्क होने का अनुमान है। लगातार बारिश से खेतों में नमी लौट आई है, लेकिन जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular