30.9 C
Jharkhand
Friday, March 6, 2026

Deoghar News: देवघर में दिनदहाड़े युवक पर 10 राउंड फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

Deoghar News: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर इलाके में सनसनी फैला दी। ग्राम झालर निवासी 25 वर्षीय विक्की राउत सुबह ग्राम अघनुआ में एक दुकान से सीमेंट खरीदने गया था, तभी घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर करीब 10 राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उसके कान के पास से निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे मोहनपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल विक्की की स्थिति स्थिर है।

Deoghar News: घटना में चार लोग शामिल थे

पुलिस ने बताया कि घटना में चार लोग शामिल थे, जिनकी पहचान कर ली गई है। सभी आरोपी पहले से ही विक्की के साथ पुराने विवाद में शामिल थे। हमलावर गोलीबारी के बाद मोटरसाइकिल से भाग निकले। मौके से पुलिस ने कई खोखे और कारतूस बरामद किए हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की...

JDU में 'निशांत' युग की शुरुआत? नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की इमरजेंसी बैठक, क्या बेटे को मिलेगी बिहार की कमान? Patna: बिहार की सियासत...

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा...

Nitish Kumar Rajya Sabha:नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री पद से दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ाया कदमबिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक Patna News: बिहार...

Popular