24.7 C
Jharkhand
Wednesday, December 10, 2025

Deoghar News: बाबा नगरी में भक्तों का जनसैलाब: पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा देवघर

Deoghar News: श्रावण माह की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अलसुबह से ही लाखों कांवरियों की कतारें मंदिर परिसर की ओर बढ़ती रहीं। सुबह 04:12 बजे जैसे ही मंदिर के मुख्य द्वार (पट) खोले गए, जलार्पण का सिलसिला आरंभ हो गया। भक्तों की लंबी कतारें रात से ही लगी हुई थीं, जो अब तक चमारीडीह पुल पार कर 8 किलोमीटर तक पहुंच चुकी हैं।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में सावन की दस्तक के साथ मानसून मेहरबान, भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

हर दिशा से ‘बोल बम’, ‘जय शिव शंकर के जयघोष

हर दिशा से ‘बोल बम’, ‘जय शिव शंकर’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से रूट लाइन गूंज रही है। श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ कतारबद्ध होकर बाबा का दर्शन और जलार्पण कर रहे हैं। अनुमान है कि आज करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा नगरी पहुंचे हैं।

Ranchi News: मिल गई सफलता, 24 दिन बाद मिला डीपीएस के शिक्षक का शव

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाह्य अर्घा की व्यवस्था की गई है, जहां से सीधे पाइपलाइन के माध्यम से बाबा को जल अर्पित किया जा रहा है। इससे भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन को बड़ी मदद मिल रही है।

Deoghar News: इस बार वीआईपी ट्रीटमेंट बंद

पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, और राज्य सरकार द्वारा भेजे गए अतिरिक्त एसपी दीपक पांडे व मनोज स्वर्गियारी कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि इस बार किसी को भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है-ना किसी नेता को, ना डाक बम को। सबको आम श्रद्धालु की तरह ही कतार में खड़े होकर जलार्पण करना पड़ रहा है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand Weather Alert: अगले 48 घंटे भारी बारिश की...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बन...

Jharkhnad News: दिल्ली स्थित झारखंड भवन में कमरे को...

Ranchi: दिल्ली के झारखंड भवन में पांकी से बीजेपी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता को कमरे की सुविधा न मिलने पर नाराजगी जतानी पड़ी। पहले...

Patna Paras Hospital Murder: हथियार लहराते घुसे, गोली मारी...

Patna Paras Hospital Murder: राजधानी पटना में गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाली और बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के चर्चित प्राइवेट अस्पताल पारस...

Bihar News: परिवार के 5 लोगों ने एक साथ...

Bihar News: नालंदा जिले के पावापुरी ओपी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पावापुरी गांव में एक ही परिवार...

Big Breaking: वक्फ संशोधन बिल पर सुप्रीम कोर्ट का...

Big Breaking: सुप्रीम कोर्ट ने आज वक्फ संशोधन बिल को लेकर अहम फैसला सुनाया। मुस्लिम पक्ष की कई दलीलों को मानते हुए कोर्ट ने...

Bihar Politics News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर...

Bihar Politics News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर दोहरे वोटर आईडी कार्ड (EPIC) रखने का आरोप सामने आया है। इस पर...

IND VS PAK: पाकिस्तान को धूल चटा दिया, भारत...

IND VS PAK: एशिया कप 2025 के खेले गए अहम मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को छह विकेट...

Popular