26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Deoghar News: देवघर से झकझोर देने वाली खबर, एक कुएं में खत्म हुई दो जिंदगियां

Deoghar News: देवघर जिले के पदमपुरा गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय गुड़िया देवी और उसकी एक साल की मासूम बच्ची का शव गांव के कुएं से बरामद किया गया।

मां-बेटी की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब शव बाहर निकाले गए तो बच्ची मां की छाती से लिपटी हुई थी, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

Deoghar News: पति व ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और महिला के पति व ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। भाई उपेंद्र यादव का कहना है कि गुड़िया लंबे समय से घरेलू प्रताड़ना झेल रही थी और दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता था।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular