Dhanbad Breaking: धनबाद में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शहर के तीन प्रमुख कारोबारियों—मनोज अग्रवाल, सुधीर चौटाला और इंद्रराज भदौरिया—के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
Highlights:
सूत्रों के मुताबिक, ईडी को संदेह है कि ये कारोबारी कोयला व्यापार की आड़ में बड़े पैमाने पर मनी लांड्रिंग में शामिल हैं। इसी कारण टीम ने उनके घरों और दफ्तरों से डिजिटल डेटा, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की विस्तृत तलाशी ली।
Dhanbad Breaking: ईडी को कई संदिग्ध लेन-देन और संपत्तियों के महत्वपूर्ण सुराग मिले
जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को हुई कार्रवाई में ईडी को कई संदिग्ध लेन-देन और संपत्तियों के महत्वपूर्ण सुराग मिले थे, जिनके आधार पर इस नई छापेमारी को अंजाम दिया गया।
एजेंसी फिलहाल जब्त दस्तावेजों की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में कई और स्थानों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

