15.4 C
Jharkhand
Thursday, February 26, 2026

Dhanbad Court Bomb Threat: धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मची भगदड़; डॉग स्क्वॉड के साथ जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad Court Bomb Threat: धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मची भगदड़; डॉग स्क्वॉड के साथ जांच में जुटी पुलिस

धनबाद | कोयलांचल की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक धनबाद कोर्ट परिसर में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात माध्यम से कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के बाद वकीलों, न्यायिक कर्मियों और वादकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन ने पूरे परिसर को खाली करा लिया है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

धनबाद कोर्ट बम धमकी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया। आसपास के क्षेत्र में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल धमकी की सत्यता की जांच की जा रही है।

धमकी कैसे मिली, जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बम की धमकी फोन या अन्य माध्यम से दी गई थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया है कि सूचना किस माध्यम से मिली।पुलिस साइबर सेल और तकनीकी टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

 सर्च ऑपरेशन: बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तैनात

सूचना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर बुलाई गई है।अदालत के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।  रिकॉर्ड रूम, हाजत और वकीलों के चैंबरों की गहनता से जांच की जा रही है।संदिग्ध बैग्स और लावारिस वस्तुओं को मेटल डिटेक्टर से चेक किया जा रहा है।

 ठप हुई अदालती कार्यवाही

इस घटना के कारण धनबाद कोर्ट की कार्यवाही पूरी तरह प्रभावित हुई है। महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई बीच में ही रुक गई। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जब तक ‘क्लियरेंस’ नहीं मिल जाता, तब तक किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ALSO READ:http://JPSC परीक्षा 2026: “बड़ी राहत- हेमंत सरकार ने JPSC अभ्यर्थियों को दिया उम्र सीमा में बड़ा तोहफा, जानें क्या है नया नियम”

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular