27.2 C
Jharkhand
Wednesday, July 16, 2025

Contact Us

Dhanbad News : झारखंड में लॉटरी कारोबार पर प्रतिबंध के बावजूद, झरिया में चल रहा है अवैध लॉटरी का खेल, कार्रवाई में 6 गिरफ्तार

धनबाद: झरिया और आसपास के क्षेत्रों में अवैध लॉटरी कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई छापेमारी में झरिया थाना क्षेत्र से 6 लॉटरी तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में लॉटरी टिकट और ₹24,500 नगद भी बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनिल वर्मा, निरंजन सिंह, बिरजू साव, सूरज रजक और तपेश सेन के नाम शामिल हैं। सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, और अवैध लॉटरी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

झारखंड में लॉटरी कारोबार पर प्रतिबंध के बावजूद, झरिया में कई सिंडिकेट खुलेआम इस अवैध धंधे में शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार निक्की वर्मा, तनवीर, समीर और रंजन जैसे नाम अब भी सक्रिय बताए जा रहे हैं।

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़े:झारखंड की पार्टियों की बिहार में एंट्री की तैयारी, आजसू और झामुमो चुनाव मैदान में उतरने को तैयार https://www.newsinfolive.com/bihar-election-2025-preparations-for-entry-of-parties-of-jharkhand-ajsu-and-jmm-ready-to-enter-the-election-field/

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर