12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Dhanbad News: वासेपुर में पुलिस की पाठशाला, SSP ने गैंगस् ऑफ IAS-IPS बनाने की कही बात

Dhanbad News: वासेपुर के एहसान आलम माइनॉरिटी इंटर कॉलेज में गुरुवार को एसपी प्रभात कुमार, डीएसपी लॉ एंड आर्डर और डीएसपी ट्रैफिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए पहुंचे।

Dhanbad News: पुलिस और उसके काम की जानकारी दी गई

इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को पुलिस और उसके काम की जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर और ट्रैफिक की भी जानकारी दी गई। उन्होंने आगे कहा कि इस बातचीत के दौरान सबसे अच्छी बात यह रही की सभी लोगों ने बहुत ही गंभीर होकर बातों को सुना और कई सवालों के माध्यम से बेहतर पुलिसिंग को समझने की कोशिश की।

वहीं गैंगस् ऑफ वासेपुर को लेकर पूछे गए सवालों पर एसएसपी ने कहा कि उस फिल्म से जो छवि बनी है उसे यही के लोग बदलेंगे। यह तब होगा जब यहां के छात्र-छात्राएं कुछ बनकर दिखाएंगे। तब आईएएस, आईपीएस और डॉक्टर का गैंग बनेगा। इससे तस्वीर भी बदलेगी और लोगों की सोच भी। इसके लिए यहां के छात्रों को और युवाओं को किसी भी लालच के लिए अपराध करने से बचना होगा।

Dhanbad News: यहां बदलाव की जरूरत है

कार्यक्रम में मौजूद 2024 की स्टेट टॉपर छात्रा ने कहा कि वासेपुर में पुलिस के अधिकारियों का आना और हमें प्रोतसाहित करना अच्छा लगा। आज यहां बदलाव की जरूरत है। वासेपुर में ऐसा बहुत कम ही होता है। हालांकि आज हमें फोन के अच्छे और बुरे दोनों इस्तेमाल को बताया गया। इससे आज के समय कोई चाहे तो कुछ भी कर सकता है। इसलिए जीवन में बेहतर करने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए। वासेपुर से अगर कोई आगे बढ़ता है तो वह बड़ी बात होगी।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Popular