27.9 C
Jharkhand
Sunday, April 12, 2026

Dhanbad News: CM नीतीश पर क्यों गरजे मंत्री इरफान अंसारी, कह दी बड़ी बात

Dhanbad: कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही संविधान बचाओ यात्रा सोमवार को धनबाद पहुंची, जहां झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रैली में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

मंत्री अंसारी ने कहा कि देश में आज संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है। भाजपा सरकार हर वर्ग के अधिकारों का हनन कर रही है — चाहे वह आदिवासी हों, हिंदू हों या मुसलमान। सबके साथ अन्याय हो रहा है और यह यात्रा उसी के खिलाफ एक निर्णायक कदम है।

उन्होंने कहा, “संविधान बचाने की यह लड़ाई अब जन आंदोलन बन चुकी है। जनता हमारे साथ है और भाजपा के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है।”

सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए मंत्री अंसारी ने कहा कि जो व्यक्ति कभी अल्पसंख्यकों के समर्थन से सत्ता में आए, आज वही उनके हक की आवाज उठाने वालों पर मुकदमे करवा रहे हैं। राहुल गांधी के खिलाफ की गई साजिश का राजनीतिक खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनता सबकुछ देख रही है और समय आने पर करारा जवाब देगी।

रैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन भी शामिल हुए। मंच से संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की बहाली का संकल्प लिया गया।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular