12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Dhanbad News: अवैध शराब बिक्री रोकने पर पत्नी और सास ने दामाद पर फेंका तेजाब और फिर….

Dhanbad News: रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला धनबाद जिले से सामने आया है, जहां अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर एक महिला ने अपनी मां के साथ मिलकर पति पर तेजाब फेंक दिया। पीड़ित लोदना निवासी राजेश साव ने अपनी पत्नी राधा देवी और सास रोहमी देवी के खिलाफ धनसार थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

Dhanbad News:  पत्नी और सास के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

राजेश ने बताया कि वह बीते दस वर्षों से अपनी पत्नी के साथ मनईटांड़ में रह रहा था। उसने अपने ससुर से जमीन खरीदकर घर भी बनाया था। लेकिन हाल ही में यह पता चलने पर कि उसकी पत्नी और सास अवैध रूप से शराब बेचती हैं, उसने उन्हें इस काम से रोकने की कोशिश की। इसी बात से नाराज़ होकर राधा देवी और उसकी मां ने मिलकर राजेश पर तेजाब से हमला कर दिया।

दामाद अस्पताल में भर्ती

इस हमले में राजेश का शरीर बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों की गिरती हालत और लालच में इंसान के बदलते चेहरे को भी उजागर करती है। तेजाब जैसे घातक हमले का सहारा लेकर एक पत्नी ने उस रिश्ते को लहूलुहान कर दिया, जिसे समाज सबसे पवित्र मानता है। पीड़ित पति ने न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Popular