Hemant Soren Dumka: दुमका में CM हेमंत सोरेन का जनता दरबार, शिकायतों पर तुरंत एक्शन,लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी
दुमका: झारखंड के CM हेमंत सोरेन इन दिनों दुमका में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। बीते 2 फरवरी से जिले में मौजूद मुख्यमंत्री का पूरा फोकस आम जनता से सीधे संवाद और प्रशासनिक व्यवस्था की कड़ी निगरानी पर है। सीएम खुद लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दे रहे हैं।
मंगलवार को दुमका के खिजुरिया स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री ने जनता से मुलाकात की। इस दौरान जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, राशन कार्ड, जमीन विवाद और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें रखीं।
मुख्यमंत्री ने हर शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को तत्काल और प्रभावी निस्तारण के स्पष्ट आदेश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। मुख्यमंत्री की इस पहल से स्थानीय लोगों में भरोसा और संतोष देखने को मिल रहा है।
दुमका में हेमंत सोरेन की सक्रियता को प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
ALSO READ:http://सेरेंगसिया में शहीदों को नमन, CM Hemant Soren ने किया बड़ा ऐलान

