15.6 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Durga Puja Holiday 2025: जानें कब बंद रहेंगे बैंक और सरकारी दफ्तर

Durga Puja Holiday 2025: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्यभर में अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सरकारी कार्यालयों, बैंकों, शैक्षणिक संस्थानों और कई अन्य सेवाओं में छुट्टी रहेगी, ताकि लोग इस महापर्व को पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मना सकें।

जानकारी के अनुसार, राज्य के सभी बैंक 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को पूरी तरह बंद रहेंगे। इन दिनों ग्राहकों को बैंकिंग कार्य ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। डाक विभाग की ओर से भी 1 और 2 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। इस दौरान डाक सेवाएं ठप रहेंगी।

Durga Puja Holiday 2025: 1 और 2 अक्टूबर को कार्यालय रहेंगे बंद

रांची रेल मंडल कार्यालय ने भी घोषणा की है कि 1 और 2 अक्टूबर को कार्यालय में कार्य नहीं होगा, हालांकि रेल संचालन और जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

वहीं, झारखंड कोरियर एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सभी कूरियर सेवाएं बंद रहेंगी। केवल सप्तमी (सोमवार) के दिन आधे दिन तक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular