30.5 C
Jharkhand
Monday, April 13, 2026

ED Raid: ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की 3.02 करोड़ की संपत्ति जब्त की

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई अवैध बालू खनन से अर्जित संपत्ति के मामले में की गई है। जांच में सामने आया कि अंकित राज ने दामोदर नदी से अवैध खनन कर यह संपत्ति बनाई थी।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम ने बदली करवट, येलो अलर्ट जारी, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी

ईडी ने अंबा प्रसाद और उनके परिजनों के खिलाफ दर्ज 16 प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर दर्ज की थी। इन मामलों में रंगदारी, जमीन पर अवैध कब्जा और खनिजों के अवैध व्यापार जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। मार्च 2024 और जुलाई 2025 में ईडी ने संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद 18 जुलाई को हजारीबाग स्थित खनन कार्यालय का सर्वेक्षण भी किया गया।

Ranchi Crime News: सोशल मीडिया पर ‘सपना’ बना साज़िश का साया: 1.45 करोड़ की ठगी, प्यार के नाम पर बिछाया जाल

ED Raid: वर्ष 2019 में ही समाप्त हो गया था माइनिंग लाइसेंस

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सोनपुर घाट का माइनिंग लाइसेंस वर्ष 2019 में ही समाप्त हो गया था, फिर भी अंकित राज लगातार अवैध खनन में संलिप्त रहा। ईडी को पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उनकी कुल 3.02 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया गया।

Bihar Politics News: तेजस्वी का बड़ा ऐलान: राहुल गांधी होंगे अगले प्रधानमंत्री….

इस कार्रवाई को झारखंड में अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ईडी अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिससे राज्य में अवैध खनन के नेटवर्क पर शिकंजा कसा जा सके।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular