23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

ED Raid In Jharkhand: 750 करोड़ के जीएसटी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के कई जिलो में एक साथ छापेमारी

ED Raid In Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को 750 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह अभियान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत चलाया गया।

ED Raid In Jharkhand: रांची, जमशेदपुर, कोलकाता और मुंबई सहित कुल आठ ठिकानों पर छापे

ईडी की टीमों ने रांची, जमशेदपुर, कोलकाता और मुंबई सहित कुल आठ ठिकानों पर छापे मारे। रांची के पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में एक कारोबारी के फ्लैट पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई, जहां से दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं।

यह मामला फर्जी शेल कंपनियों के जरिए अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करने और अनधिकृत वित्तीय माध्यमों से धन को वैध बनाने का है। सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले की जड़ें शिव कुमार देवरा नामक एक व्यक्ति से जुड़ी हैं, जिसे मई 2025 में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ जुलाई में आरोप पत्र भी दाखिल किया गया था।

ED Raid In Jharkhand: जांच में कई व्यक्ति, फर्म और व्यापारी सामने आए हैं

जांच में अब तक कई व्यक्ति, फर्म और व्यापारी सामने आए हैं, जो इस नेटवर्क का हिस्सा थे और अवैध धन को वैध कारोबार के रूप में दिखा रहे थे। ईडी को मिली नई सूचनाओं और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अब दोबारा कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी मई 2025 में ईडी ने इसी मामले में छापेमारी की थी। अब नए सिरे से मिली जानकारी के आधार पर जांच को और तेज कर दिया गया है। ईडी का यह कदम जीएसटी में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Palamu News: दहशत में मेदिनीनगर-पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद पर...

Palamu News: मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Popular