Indigo Flight Cancel: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार का दिन यात्रियों के लिए बेहद मुश्किलों भरा रहा। इंडिगो एयरलाइंस ने अचानक ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए 12 उड़ानें रद्द कर दीं और 6 फ्लाइट्स घंटों देरी से चलीं। अचानक हुए इस बदलाव से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग शादी, मेडिकल इमरजेंसी, इंटरव्यू और परीक्षाओं के लिए यात्रा पर निकले थे, लेकिन कैंसिलेशन ने उनकी योजनाएं पटरी से उतार दीं।
Highlights:
Indigo Flight Cancel: रांची-कोलकाता का किराया ₹55,117
रद्द उड़ानों का सीधा असर टिकट दरों पर दिखा। अन्य एयरलाइंस ने किराये में जबरदस्त उछाल कर दिया—रांची-कोलकाता का किराया ₹55,117, रांची-मुंबई ₹48,549 तक पहुंच गया। यात्रियों ने इसे एयरलाइंस की बड़ी लापरवाही बताया।
एयरपोर्ट पर इंडिगो काउंटर के बाहर लंबी कतारें लग गईं। कई लोग रिफंड और वैकल्पिक फ्लाइट की मांग को लेकर नाराज दिखे। पूरे दिन डिस्प्ले बोर्ड पर “Cancelled” और “Rescheduled” नोटिस चिपके रहे।

