35.5 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

EPFO ने PF निकासी के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब निकाल सकेंगे 100% राशि

EPFO Rules 2025: देश के सात करोड़ से अधिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सदस्यों को बड़ी राहत मिली है। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई बैठक में PF Withdrawal Rules 2025 में अहम संशोधन को मंजूरी दी गई। अब सदस्य अपने ईपीएफ खाते से निकासी योग्य राशि का 100% तक निकाल सकेंगे, बशर्ते खाते में 25% न्यूनतम बैलेंस बना रहे।

EPFO के 13 पुराने नियमों को सरल बनाकर तीन श्रेणियों में बांटा गया

नई व्यवस्था के तहत आंशिक निकासी से जुड़े 13 पुराने नियमों को सरल बनाकर तीन श्रेणियों में बांटा गया है – आवश्यक जरूरतें (शिक्षा, विवाह, बीमारी), आवासीय जरूरतें और विशेष परिस्थितियां (आपदा, बेरोजगारी)। अब शिक्षा के लिए 10 बार और विवाह के लिए 5 बार निकासी की अनुमति होगी।

सबसे बड़ी राहत यह है कि अब कोई दस्तावेज़ जमा नहीं करना होगा — सभी क्लेम 100% ऑटो सेटलमेंट सिस्टम से निपटाए जाएंगे। इसके अलावा “विश्वास योजना” की शुरुआत भी हुई है, जिससे सदस्यों के विवादों में कमी आएगी। EPFO ने डिजिटल रूपांतरण के लिए “EPFO 3.0” लॉन्च करने की भी घोषणा की है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular