12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

EPIC Duplicity: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा: BJP मेयर के पास दो वोटर ID, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

EPIC Duplicity: बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस बार मुद्दा है वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि निर्मला देवी के नाम से एक ही विधानसभा क्षेत्र में दो अलग-अलग EPIC नंबर वाले वोटर कार्ड मौजूद हैं, जो चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करते हैं।

EPIC Duplicity: मेयर के दो देवरों के पास भी दो-दो EPIC कार्ड का आरोप

तेजस्वी यादव ने कहा कि निर्मला देवी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और ऐसी स्थिति में यदि वे चुनाव लड़ती हैं तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेयर के दो देवरों के पास भी दो-दो EPIC कार्ड हैं। उन्होंने सबूत के तौर पर लिस्ट भी साझा की।

तेजस्वी के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन विभाग ने कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मेयर को नोटिस भेजते हुए उनसे 16 अगस्त शाम 5 बजे तक स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस के अनुसार, निर्मला देवी का नाम विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के प्रारूप वोटर लिस्ट में दो बूथों-बूथ नंबर 153 (EPIC-REM1251917) और बूथ नंबर 257 (EPIC-GSB1835164) पर दर्ज है। यह स्थिति पहले की लिस्टों में भी पाई गई है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Popular